{"_id":"625460c47fc422405e25cf56","slug":"hardoi-news-six-injured-including-innocent-in-bike-collision-hardoi-news-knp690641865","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की भिड़ंत में मासूम समेत 6 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों की भिड़ंत में मासूम समेत 6 घायल
विज्ञापन
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र में गर्रा पुल पर सोमवार शाम बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे मेेें मासूम समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से पीएचसी भेजा।
क्षेत्र के ग्राम निजामपुर निवासी अब्दुल रहमान (28) सोमवार देर शाम बाइक से अपनी बहन सहनीलम (26) और शवा (28) और भांजा हुसैन (1) के साथ शाहाबाद से दवा लेकर घर लौट रहा था।
रास्ते में पाली कस्बा के निकट गर्रा नदी पुल के पास सामने से आए जमलापुर निवासी अरुण (20) की बाइक से उसकी बाइक भिड़ गई। हादसे में अब्दुल रहमान के बहनें और भांजा तथा दूसरी बाइक पर सवार अरुण और उसका साथी अभिषेक (18) घायल हो गए।
विज्ञापन
दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से पीएचसी भेजा। डॉक्टरों ने सभी की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ सुनील कुमार ने बताया कि तेज रफ्तार से हादसा हुआ है।