{"_id":"628a79b99b1f000b955116db","slug":"hardoi-news-shopkeepers-do-not-go-beyond-the-limit-otherwise-the-bulldozer-will-run-hardoi-news-knp6981404162","type":"story","status":"publish","title_hn":"हद से आगे न बढ़ें दुकानदार, वरना चलेगा बुल्डोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हद से आगे न बढ़ें दुकानदार, वरना चलेगा बुल्डोजर
विज्ञापन
गोपामऊ। शनिवार की शाम को नगर पंचायत कार्यालय में नोडल अधिकारी तहसीलदार प्रतीत त्रिपाठी ने व्यापारियों व सभासदों के साथ बैठक की। नोडल अधिकारी ने दुकानदारों को दुकान की सीमा शटर तक ही रखने के निर्देश दिए।
कहा कि दुकानों की हद के आगे पक्का निर्माण, चबूतरा, टिन शेड, तिरपाल न डालें। यदि दुकानों की हद के आगे निर्माण किया गया तो बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा।
नोडल अधिकारी ने कहा कि मौरंग के दुकानदारों ने नाले को बंद कर रखा है, उसे वह खुद हटा लें। नगर पंचायत की ओर से नोटिस दिया जा चुका है। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
ठेला, खोमचा आवंटित स्थानों पर ही लगाएं। ईओ संध्या मिश्रा ने कहा कि प्लाट व दुकानदारों सहित 30 अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया जा चुका है।
बैंक ऑफ आर्यावर्त के सामने मौरंग व पिसावां रोड के दोनों तरफ के दुकानदारों ने नाले पर पक्के चबूतरे बना रखे हैं। नोटिस की समयावधि में अतिक्रमण न हटाए जाने पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा।
पॉलिथीन विक्रेताओं पर भी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में चौकी इंचार्ज योगेंद्र सिंह, सभासद गुड्डू सरताज, शकील, विजय तिवारी, अनुज रस्तोगी, मोबीन खान मौजूद रहे।