फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,sanitization,muncipalty,8 sepcial bags,the street

गलियों को सैनेटाइज करेंगीं पालिका की 8 स्पेशल ठिलियां

Mon, 10 May 2021 09:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,sanitization,muncipalty,8 sepcial bags,the street
हरदोई। प्रमुख मार्गों को नियमित रूप से सैनिटाइजेशन कराने के साथ ही शहर की गलियों को सैनिटाइज कराने के लिए पालिका ने आठ स्पेशल ठेलियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चेयरमैन ने कहा कि यह ठेलिया पतली पतली गलियों में भी सैनिटाइजेशन का कार्य करेंगीं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान नगर पालिका परिषद नगर में विशेष सैनिटाइजेशन अभियान चला रही है। सोमवार को नगर पालिका चेयरमैन सुख सागर मिश्र मधुर ने हरी झंडी दिखाकर इन आठ ठेलियों को रवाना किया।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी रविशंकर शुक्ल ने बताया कि इन ठेलियों को खास सैनिटाइजेशन के लिए बनाया गया है। 30 टीमें गठित हैं जो बड़ी गाड़ियों से प्रमुख मार्गों पर सैनिटाइजेशन का कार्य कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा हाथ की मशीन से अभी तक गलियों में सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा था लेकिन यह आठ ठेलियां गलियों को विधिवत सैनिटाइज करेंगीं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक ठेलियां पर 200 लीटर की टंकी वाली मशीन है और 15 फुट तक की पाइप है।

उन्होंने बताया कि सोमवार को नगर के मुख्य बाजारों, रोड, अस्पताल, बस स्टैंड, आलू थोक उत्तरी, सिविल लाइन, वैटगंज उत्तरी, पेनी पुरवा, महार्षि वाल्मीकि नगर, आवास विकास कॉलोनी, चंदी पुरवा में भी स्प्रे मशीन द्वारा सैनिटाइजेशन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed