{"_id":"60abd9b38ebc3e137f11b3f5","slug":"hardoi-news-rules-curfew-ripped-crowds-in-front-of-shops-hardoi-news-knp6300615146","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्फ्यू के नियम दिए चीर, दुकानों की फुटपातों पर भीड़ ही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्फ्यू के नियम दिए चीर, दुकानों की फुटपातों पर भीड़ ही भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कोरोना कर्फ्यू के नियमों पर जरूरतें अभी भी हावी दिख रहीं हैं। सोमवार को भी दुकानों के शटर बंद रहे लेकिन बाहर ग्राहकों की भीड़ जुटी रही और लोग आते जाते दिखे।
कोरोना कर्फ्यू के दौरान सुबह सात बजे से सुबह 11 बजे तक भले ही आवश्यक दुकानों को खोलने के निर्देश जारी हुए हैं लेकिन इसके बाद भी अन्य दुकानें खुल रहीं हैं।
इन दुकानों के शटर भले ही बंद रहते हैं लेकिन इसके बाद भी बाहर ग्राहक दिन भर खड़े रहते हैं और उन्हें बारी-बारी से दुकानों के अंदर बुला लिया जाता है।
इस दौरान कई बार पुलिस व पालिका लगातार बाजारों में खुली दुकानों पर नकेल कस रही है लेकिन इसके बाद भी सोमवार को लुके छिपे बाजारों की दुकानें खुली दिखीं।
विज्ञापन
ईओ नगर पालिका रवि शंकर शुक्ला ने बताया कि बाजारों में कोविड-19 नियमों का पालन कराने के लिए सख्ती जारी है। टीम को भी लगातार एलर्ट किया जा रहा है। नियमों के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।