{"_id":"60a3e2048ebc3ecc2b6c01a1","slug":"hardoi-news-rld-pray-tribute-chaudhari-ajeet-singh-hardoi-news-knp628991875","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवन में आहूतियां दे रालोद पदाधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवन में आहूतियां दे रालोद पदाधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
हरदोई। नहर विभाग के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर में राष्ट्रीय लोक दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हवन पूजन किया। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
जिलाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने बताया कि निरीक्षण भवन में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री अजीत सिंह के दिल्ली में हो रहे तेहरवीं संस्कार के दौरान यहां भी हवन-पूजन किया गया।
आचार्य पं. चंद्रहास द्विवेदी ने विधि विधान से हवन पूजन कराया। हवन के बाद शांति प्रार्थना व प्रसाद आदि का वितरण किया गया। अंत में पदाधिकारियों ने जनपद के वरिष्ठ भाजपा नेता रामबली मिश्रा के आकस्मिक निधन पर भी शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
इस मौके पर रामनिवास शर्मा, रोहित सिंह सिसौदिया, उमेश चंद्र अवस्थी, राजेश सिंह, दिनेश चंद्र कश्यप आदि कोरोना नियमों का पालन करते हुए मौजूद रहे। (संवाद)