फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,relief,chances,of rain,from heat

बारिश की बन रहीं संभावनाएं, गर्मी से मिलेगी राहत

Thu, 06 May 2021 05:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 05:19 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,relief,chances,of rain,from heat
हरदोई। गुरुवार को हल्की धूप व कुछ देर छाई रही बदली ने लोगों को गर्मी से निजात दिलाई। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि शुक्रवार तक बदली छाने के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावनाएं हैं। जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से सूरज की तपिश ने लोगों को न सिर्फ गर्मी का एहसास कराया बल्कि पसीने पसीने करने पर भी मजबूर कर दिया। कोरोना कर्फ्यू के दौरान अधिकांश लोगों के घरों में रहने के दौरान सुबह व शाम लोग अपनी छतों पर रहने को विवश हैं।
विज्ञापन

तो वहीं दोपहर को मौजूद संसाधनों व उपकरणों से गर्मी से निजात पाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं बेजुबान मवेशी सड़कों पर छांव तलाश कर रहे हैं या फिर हैंडपंपों के नजदीक भरे पानी से अपनी प्यास बुझाते देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि गुरुवार देर रात से लेकर शुक्रवार तक बारिश होने की संभावनाएं बनी हैं। भले ही हल्की बारिश हो पर छाई बदली व हल्की बारिश लोगों को गर्मी से निजात दिलाएगी।

गुरुवार को भी बदली व सूरज की लुकाछिपी के बीच अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रिकार्ड किया गया। उन्होंने बताया कि इस दिन भी बुधवार की अपेक्षा लोगों को गर्मी से निजात मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed