फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Radheshyam wanted to distribute the jewelery along with the farm

खेत के साथ मां के जेवरात का भी बंटवारा चाहता था राधेश्याम

Sat, 23 Apr 2022 05:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 05:09 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Radheshyam wanted to distribute the jewelery along with the farm
फोटो-08- भाई को मौत के घाट उतारने का आरोपी भाई राधेश्याम - फोटो : HARDOI
पिहानी। क्षेत्र के रैंगाई गांव में चाकू घोंप कर सगे छोटे भाई की हत्या करने वाले बड़े भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है। पूछताछ में सामने आया है कि वह मां के जेवरों और संपत्ति का बंटवारा चाहता था।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को रैंगाई गांव में संपत्ति बंटवारे को लेकर झगड़े के दौरान बड़े भाई राधेश्याम ने छोटे भाई विजय पाल को चाकू घोंप कर मार डाला था। झगड़े में पिता राम किशुन भी घायल हो गए थे।
विज्ञापन

घटना में मृतक की पत्नी माला ने अपने जेठ राधेश्याम पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। सीओ परशुराम सिंह के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने शनिवार का हत्या किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी राधेश्याम को पिहानी-जेबीगंज मार्ग पर अब्दुल्ला नगर तिराहे से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह मां के जेवर व खेत बांटने के लिए पिता व छोटे भाइयों विजय पाल (मृतक) व लखविंदर पर दबाव बना रहा था।

पिता व छोटे भाइयों का कहना था कि जब तक सबसे छोटे भाई लखविंदर का विवाह नहीं हो जाता, बंटवारा नहीं होगा। इस बात को लेकर गुरुवार को विवाद बढ़ने पर उसने चाकू से भाई विजयपाल की हत्या कर दी थी। कोतवाल ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed