{"_id":"609957688ebc3e8d915ab683","slug":"hardoi-news-public-gave-much-love-candidate-rank-top-ten-hardoi-news-knp627590392","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता ने इतना दिया प्यार, यह प्रत्याशी टॉप टेन में हुए शुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता ने इतना दिया प्यार, यह प्रत्याशी टॉप टेन में हुए शुमार
विज्ञापन
हरदोई। जिला पंचायत सदस्य के पदों पर परिणाम घोषित होने के बाद राजनैतिक खेमे भी परिणामों को हर नजर से टटोलने में मशगूल हैं। जिला पंचायत सदस्य की 72 सीटों में 10 जीते सदस्य ऐसे भी रहे हैं जिनके पक्ष में अधिकांश वोट पड़े हैं। कहीं न कहीं यह प्रत्याशी जनता के बीच जाते ही लाडले नजर आने लगे हैं।
जिला पंचायत सदस्य पद पर मतगणना पूरी हो चुकी है। 72 सीटों पर 16 सीटों पर भाजपा, 11 सीटों पर सपा, सात सीटों पर बसपा व तीन सीटों पर आप के प्रत्याशी भी काबिज हो चुके हैं।
इसके अलावा अब राजनैतिक पार्टियां इस दृष्टिकोण से भी मंथन कर रहीं हैं कि किस प्रत्याशी को जनता ने कितना अधिक वोटों से जिताकर जिला पंचायत भेजा।
जिसमें टॉप टेन सूची में सबसे पहला नंबर सुरसा पंचम से जिला पंचायत बनी भाजपा प्रत्याशी प्रेमावती नजर आ रहीं हैं। उन्हें 13155 वोट मिले। जोकि कुल मिले वोटों का 55.9 प्रतिशत रहा। जो जिले की सभी सीटों में सबसे अधिक है।
विज्ञापन
इसके बाद दूसरा नंबर सुरसा प्रथम पर मुन्नी देवी रहीं। जिन्हे 50.6 प्रतिशत वोट मिला। इन्हें 12568 वोट देकर जनता ने जिला पंचायत भेजा। इसी तरह 49.15 फीसदी वोट 15633 पाकर सांडी प्रथम से निशा देवी तीसरे नंबर पर रहीं।
भरावन द्वितीय सीट से ललित कुमार को 47.18 प्रतिशत वोट यानी 13529 वोट मिले इन्हें टॉप टेन में चौथे नंबर पर जगह मिली है। इसी तरह कुल पड़े वोट का 43.47 प्रतिशत वोट 10930 पाकर संडीला प्रथम से छत्रपाल पांचवें नंबर पर रहे।
शाहाबाद तृतीय से 11771 वोट पाकर लालाराम छठे, हरियावंा द्वितीय प्रत्याशी मीना वर्मा 41.4 फीसदी 12864 वोट पाकर सातवें नंबर पर रहीं।
कोथावां प्रथम से दीपाली 12024 वोट पाकर आठवें, टोडरपुर तृतीय से 9551 वोट पाकर काशीराम नवें एवं 37.59 प्रतिशत वोट 8719 वोट पाकर बावन पंचम से मुकेश पाल दसवें नंबर पर रहे।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव ने बताया कि प्रधान, ग्राम पंचायत, जिला पंचायत सभी में पड़े वैद्य मतों के सापेक्ष 20 प्रतिशत से कम वोट पाने वालों का डाटा तैयार किया जा रहा है। सभी की जमानत जब्त की जाएगी। प्रत्याशियों को उनका खर्चे का हिसाब भी जमा करने को कहा गया है।