फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news, Power failure for four days, farmers demonstrated

hardoi news, चार दिन से बिजली गुल, किसानों ने किया प्रदर्शन

Sun, 10 Jul 2022 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
hardoi news, Power failure for four days, farmers demonstrated
सवायजपुर। तहसील क्षेत्र के कस्बा स्थित पावर हाउस से भईलामऊ गांव की आपूर्ति चार दिनों से ठप है। इससे नाराज किसानों ने रविवार को अवकाश के बाद भी तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम से विद्युत आपूर्ति चालू कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

भईलामऊ के किसान हुकुम सिंह, कल्याण, सुखा सोनू चौहान, गोपाल, धीरज, अनुराग, संतराम, राहुल आदि ने बताया कि उनके फीडर की विद्युत आपूर्ति दो महीने से काफी गड़बड़ चल रही है।
विज्ञापन

इससे खेतों में खड़ी गन्ने की फसल, मूंगफली तथा धान की फसलें सूख रही हैं। पावर हाउस में अधिकारी उनकी कोई सुनवाई नहीं करते हैं। एसडीएम राकेश सिंह ने उपखंड अधिकारी हरि दीपक यादव को आपूर्ति चालू कराने के निर्देश दिए। एसडीओ ने बताया ओवरलोड के चलते समस्या बनी हुई है। फीडर की रिले जल गई हैं, मकैनिक आ गए हैं, जल्द दुरुस्त करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed