फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,poor,instruct,not challan,nagar palika team

गरीबों को सिर्फ दी हिदायत, चालान काटते कांपे हाथ

Thu, 13 May 2021 10:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,poor,instruct,not challan,nagar palika team
हरदोई। हालात ही कुछ ऐसे हैं कि एक तरफ सरकारी कर्मियों को नियमों का पालन भी करना है तो दूसरी ओर मानवता का भी ख्याल रखना है। ऐसा ही कुछ गुरुवार को महात्मा गांधी मार्ग पर देखने को मिला।
विज्ञापन

जहां कर्फ्यू के दौरान फुटपाथ पर मिट्टी के बर्तन सजाए गरीब परिवार के सदस्य बैठे पालिका कर्मियों को मिले, लेकिन उनके हालात देख चालान तो नहीं काटा और हिदायत देकर चले आए।
विज्ञापन

इन दिनों कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने, मास्क की अनिवार्यता आदि को लेकर पालिका कर्मियों की टीम भी शहर में घूम रहीं हैं। जो नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान काट रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को यह टीमें जब महात्मा गांधी मार्ग पर पहुंचीं तो मिट्टी के बर्तन बेंच रहे परिवार को देखकर रुक गए। पहले तो एक ने चालान काटने की बात की लेकिन उनकी हालत देखकर सिर्फ हिदायत देकर छोड़ दिया। उनका कहना था कि नियम तो देखने हैं पर मानव होने के नाते गरीबों का दर्द भी देखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed