फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Physical abuse on the pretext of marriage, sued

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, रिपोर्ट

Sat, 04 Jun 2022 04:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 04:09 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Physical abuse on the pretext of marriage, sued
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के गांव की युवती ने गैर जनपद के एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

युवती ने दी तहरीर में बताया कि वह दिल्ली में काम करती है। कुछ दिन पूर्व बरेली के फतेहगंज पश्चिमी निवासी प्रभुदयाल गुप्ता से सोशल मीडिया पर उसकी मुलाकात हो गई थी। इसके बाद उनके बीच फोन पर बात होने लगी।
विज्ञापन

जब वह अपने गांव चली आई तो प्रभुदयाल उससे मिलने आया। उसने शादी का झांसा देकर उसने घर में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान कोल्डड्रिंक मेें नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसके अश्लील फोटो खींच लिए। शादी करने के लिए कहने पर आरोपी ने खुद को शादीशुदा बताकर इंकार कर दिया। इधर उसके परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी। 19 अप्रैल को उसकी बरात आनी थी।

इसकी जानकारी होने पर प्रभुदयाल ने लड़के पक्ष को फोन कर अपने रिश्ते की जानकारी दे दी। इस कारण उसकी शादी टूट गई। प्रभारी एसओ आरबी सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, अनुसूूचित जाति उत्पीड़न आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच सीओ संडीला कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed