फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Online class started for three students returned from Ukraine

यूक्रेन से लौटे तीन छात्रों की ऑनलाइन क्लास शुरू

Wed, 16 Mar 2022 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Online class started for three students returned from Ukraine
फोटो-39- वेणीमाधव इंटर कॉलेज में टीका लगवती छात्रा अनामिका साथ में मौजूद सीएमओ ओपी तिवारी - फोटो : HARDOI
हरदोई। यूक्रेन से जान बचाकर वतन वापसी करने वाले छात्रों को थोड़ी राहत और मिली है। यूक्रेन के कई मेडिकल यूनिवर्सिटीज ने ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

ऐसे में अपने कॅरियर को लेकर चिंतित मेडिकल छात्रों को अब पढ़ाई पूरी होने और प्रमाण पत्र प्राप्त होने की उम्मीद बंधने लगी है। हालांकि अभी भी यूक्रेन की कई यूनिवर्सिटी ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन नहीं कर रही हैं। ऐसे करीब आधा दर्जन छात्र अभी भी भविष्य को लेकर पशोपेश में हैं।
विज्ञापन

यूक्रेन से भारत लौटे हरदौलमऊ गांव निवासी मेडिकल छात्र फरहान की ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। परिजनों का टूटता विश्वास एक बार फिर से बेटे को डॉक्टर बनता हुआ देख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरहान ने बताया की टर्नोपील यूनिवर्सिटी यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। एमबीबीएस का उसका पांचवां वर्ष है। कोर्स पूरा होने में मात्र तीन ही सेमेस्टर शेष हैं।
रूस और यूक्रेन युद्ध शुरू होने से 28 फरवरी को वह यूक्रेन से वापस घर आ गया था। यूनिवर्सिटी से फोन पर सूचना आई, जिसमें 14 मार्च से ऑनलाइन कोर्स शुरू होने की सूचना मिली। सोमवार को यूनिवर्सिटी ने पढ़ाई शुरू करा दी है। फरहान व उनके परिजनों मे खुशी का माहौल है।
जय व सुमित की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू
संडीला। मेडिकल की पढ़ाई करने गए युवकों की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो गई है। यहां के जहाज कोठी निवासी जय सक्सेना यूक्रेन की टेरनोपिल नेशनल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं।
कस्बे के रामप्यारी स्कूल वाली गली निवासी सुमित भी यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई इवनो यूनिवर्सिटी में कर रहा है। सुमित की यूनीवर्सिटी ने भी ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी हैं। दोनों छात्रों को अब अपने कोर्स और कॅरियर को लेकर थोड़ी राहत मिली है।
प्रत्यक्ष को यूनिवर्सिटी के मेल का इंतजार
पिहानी। यूक्रेन से वापस लौटे पिहानी सीएचसी अधीक्षक के पुत्र प्रत्यक्ष श्रीवास्तव का एमबीबीएस चतुर्थ वर्ष है। यूनिवर्सिटी से ऑनलाइन क्लास के लिए ईमेल तो आया था, लेकिन ऑनलाइन क्लास शुरू नहीं हो सकी है। प्रत्यक्ष को विश्वास है कि जल्द ही उसकी यूनिवर्सिटी ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन करेगी।
रजिया व नाजिया की पढ़ाई लटकी
संडीला। मलैया गांव निवासी मुसाहब अली की दो बेटियां यूक्रेन के खारकीव यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस कर रही थीं। युद्ध के माहौल से दोनों सुरक्षित घर तो लौट आईं लेकिन कॅरियर पर संकट बरकरार है।

युद्ध के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित खारकीव क्षेत्र होने की वजह से यहां दोबारा कक्षाओं का जल्दी संचालन होने की संभावना कम है। रजिया व नाजिया के पिता मुसाहब अली ने बताया कि अभी तक उनकी ऑनलाइन पढ़ाई शुरू नहीं हुई है।

फोटो-38- ऑन लाइन पढ़ाई करता फरहान

फोटो-38- ऑन लाइन पढ़ाई करता फरहान- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed