फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Old woman beaten to death in land dispute

जमीन की लड़ाई में वृद्धा क़ी पीट-पीट कर हत्या

Tue, 12 Apr 2022 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Old woman beaten to death in land dispute
बिलग्राम। थाना क्षेत्र के ग्राम जफरपुर में भूमि विवाद में मंगलवार देर शाम एक वृद्धा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हमलावर परिवार के ही सदस्य बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मारपीट में वृद्धा का पुत्र भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर न मिलने की वजह से किसी पर भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन

बताया गया है कि जफरपुर गांव निवासी रावेंद्र का पारिवारिक लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार शाम इसी के चलते परिवार के लोगों ने वृद्धा पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके घायल पुत्र श्याम सिंह ने बताया कि जमीन विवाद में मां उर्मिला (60) को ताऊ व उनका बेटा परेशान करते थे। वह जबरदस्ती भूमि पर कब्जा करने की कोशिश रहे थे।
इसका विरोध करने पर उन लोगों ने मंगलवार की देर शाम मां पर लाठी डंडों व सरिया से हमला कर दिया। मां को बचाने के दौरान उसे भी पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मां-बेटे को सीएचसी भेजा।

जहां इलाज के दौरान उर्मिला ने दम तोड़ दिया, जबकि श्यामू सिंह की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि झगड़ा जमीन को लेकर हुआ है। आरोपियों के विरुद्ध अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed