{"_id":"60a29b098ebc3efad14b99a5","slug":"hardoi-news-old-man-himself-living-alone-hanged-hardoi-news-knp6288118140","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकेले रह रहे वृद्ध ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकेले रह रहे वृद्ध ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
पाली। गौरा उदयपुर गांव निवासी एक वृद्ध ने रविवार रात घर में फांसी लगाकर जान दे दी। वृद्ध यहां अकेला रहता था, जबकि पत्नी व बेटे आगरा में रहते हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गौरा उदयपुर निवासी छोटे भइया (60) ने रविवार रात घर के अंदर बरामदे में कुंडे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पास में ही रहने वाले परिजनों व ग्रामीणों ने सुबह उसका शव फांसी पर लटकता देख पुलिस को सूचना दी।
बताया कि छोटे भइया विवाहित था, उसके तीन बेटे हैं। तीनों बेटे आगरा में प्राइवेट नौकरी करते हैं, पत्नी भी वहीं बेटों के साथ ही रहती है। जबकि छोटे भइया गांव में अकेले रहता था।
विज्ञापन
वह खेती किसानी कर जीवन यापन करता था। बताया कि घटना की जानकारी उसके बेटों को दे दी गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।