फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Notice to 33 families building houses on government land

सरकारी जमीन पर मकान बनाने वाले 33 परिवारों को नोटिस

Sun, 15 May 2022 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Notice to 33 families building houses on government land
फोटो-24- गांव में लोगो से वार्ता करते तहसीलदार नरेंद्र सिंह - फोटो : HARDOI
शाहाबाद। ब्लॉक के चंदूपुर खैरायी गांव में सरकारी जमीन पर मकान बनाकर रहने वाले 33 लोगों को हलका लेखपाल ने भूमि खाली करने के लिए नोटिस जारी किया है। यह परिवार सालों से यहां मकान बनाकर रह रहे हैं।
विज्ञापन

एडीएम सौरभ दुबे के निर्देश पर रविवार को तहसीलदार नरेंद्र यादव, कानूनगो संगीत बाजपेयी ने गांव पहुंचकर पूरे प्रकरण की लोगों से जानकारी की।
बताया गया कि टोडरपुर ब्लाक के हुंसेपुर करमाया के कुछ लोगों ने सरकारी बंजर जमीन पर मकान बना लिए हैं। इनमें से कुछ लोग वर्षों से रह रहे हैं।
राजस्व विभाग की तरफ से किसी के प्रति कोई कार्रवाई न करने पर गांव के अन्य लोगों ने भी जमीन पर कब्जा करना शुरू कर दिया। इस पर लेखपाल ने 33 लोगों के खिलाफ भूमि खाली करने की नोटिस जारी कर दिया, जबकि धारा 67 के अनुसार तहसीलदार स्तर से नोटिस जारी करने की व्यवस्था है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रवीण सिंह का कहना है कि सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले लोग हमारे गांव के नहीं हैं। इनका आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र भी दूसरे ब्लॉक के गांव का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सौरभ दुबे ने कहा कि ब्लाक के चंदूपुर खैराई गांव में बंजर की सरकारी जमीन पर वर्षों से घर बनाकर रह रहे गरीब लोगों को उजाड़ा नहीं जाएगा।
जो लोग अनधिकृत रूप से भूमि पर काबिज हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार नरेंद्र सिंह ने बताया कि लेखपाल व प्रधान की तरफ से पैसे की मांग करने के आरोप सही साबित नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed