फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,mercury,shade change,rolled down,weather pleasant

छाई बदली, पारा लुढ़का, मौसम हुआ सुहाना

Sat, 29 May 2021 10:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,mercury,shade change,rolled down,weather pleasant
हरदोई। शनिवार सुबह से ही बदली छाए रहने से पारा लुढ़का रहा और मौसम सुहाना बना रहा। जिससे गर्मी से बिलबिलाए लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम वैज्ञानिकों ने रविवार को भी बदली छाने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों ने शुक्रवार व शनिवार को बारिश की संभावना व्यक्त की थी। बारिश तो नहीं हुई पर बादलों ने छाकर काफी हद तक लोगों को राहत प्रदान की।
शनिवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सूरज ने बादलों से झांकने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सका। जिससे तापमान करीब तीन डिग्री तक नीचे आ गया।
विज्ञापन

इधर दोपहर बाद बदली हटते ही सूरज निकला, हालांकि इस सुहाने मौसम का सभी ने लुत्फ उठाया। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री रिकार्ड किया गया था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार के सापेक्ष शनिवार को अधिकतम तापमान करीब तीन डिग्री तक कम रहा। उन्होंने संभावना जताई कि रविवार को भी बदली छाई रहेगी लेकिन पारे के कुछ बढ़ जाने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed