{"_id":"60a6904f8ebc3e36af2ec60f","slug":"hardoi-news-medicine-many-people-coming-out-in-the-name-of-hardoi-news-knp6293543171","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना कर्फ्यू : रात में सन्नाटे की लकीर, दिन में भीड़ ही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना कर्फ्यू : रात में सन्नाटे की लकीर, दिन में भीड़ ही भीड़
विज्ञापन
हरदोई। संक्रमण से बचने के लिए भले ही कोरोना कर्फ्यू लगाया गया हो लेकिन उन नियमों का पालन लोग नहीं कर पा रहे हैं। दवा और चिकित्सा के नाम पर लोग खूब निकल रहे हैं। यहीं नहीं पैदल भी काफी लोग निकल रहे हैं।
बाजार रहीं बंद तो घंटाघर रोड पर सन्नाटा
कोरोना कर्फ्यू को लेकर शहर की दवा आदि की दुकानें रात आठ बजे के बाद बंद होने लगती है। इससे लोगों का उधर आना जाना बंद हो जाता है। बुधवार रात नौ बजे घंटाघर रोड पर भी सन्नाटा छाया रहा। इसके अलावा स्टेशन रोड पर भी बाजार आदि बंद रहने से सड़कों पर काफी सुनसान सा पड़ा रहा।
घंटाघर रोड पर दिन में कुछ यूं दिखी वाहनों की भीड़
कोरोना कर्फ्यू लगा है। बाहर निकलने पर चालान का नियम है। इसके बावजूद लोग यातायात का नियम का पालन नहीं कर पा रहे हैं और बेधड़क घर से बाहर निकल रहे हैं। गुरुवार को भी कुछ ऐसे ही हालात सड़कों के दिखाई दिए जिसमें चौराहों पर वाहनों की भीड़ दिखी और एक बाइक पर कहीं तीन तो कहीं चार तक सवारियां निकलकर नियमों की धज्जियां उड़ाती दिखीं।
विज्ञापन
चौराहों पर रोक-टोक रही
गुरुवार को भी शहर के लगभग समस्त चौराहों पर पुलिस सक्रिय रही। आते-जाते दोपहिया व चौपहिया वाहनों को रोका गया और अनावश्यक कार्यों से निकले वाहन सवारों के चालान भी काटे गए। इसके बाद भी गली कूचों से दोपहिया वाहन सवारों का प्रमुख मार्गों पर फर्राटे मारना जारी रहा, जिससे प्रमुख मार्गो पर दिन भर भीड़ रही।