{"_id":"627656d26b6e2d283f7c1e2b","slug":"hardoi-news-married-woman-dies-during-treatment-report-on-in-laws-hardoi-news-knp695323354","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की इलाज के दौरान मौत,ससुरालीजनों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की इलाज के दौरान मौत,ससुरालीजनों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
शाहाबाद। शुक्रवार की देर रात बरेली में इलाज के दौरान एक विवाहित की मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर बेटी की पिटाई करने से मौत होने का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र केे ग्राम उधरनपुर निवासी सुधीर चंद्र दीक्षित ने दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री रचना की शादी फरवरी 2013 में नगर के मोहल्ला खेड़ा बीबी जई निवासी आशुतोष उर्फ आशू के साथ की थी।
शादी में सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। इसके बाद भी ससुराली बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। वर्ष 2019 में ससुरालियों ने बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। दो वर्ष बाद अपनी गलती मानकर बेटी को विदा करा ले गए थे।
विज्ञापन
आरोप है कि तीन अप्रैल को ससुरालियों ने बेटी की पिटाई कर दी। जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी में चोटें आईं। इसके बाद उसे घर छोड़ गए। वह बरेली में बेटी का इलाज कराते रहे।
जहां पर शुक्रवार को उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति आशुतोष, ससुर शिवओम शुक्ला, सास रेखा, देवर सक्षम के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।