{"_id":"62794d869db806412a6ea594","slug":"hardoi-news-looks-like-henna-the-groom-got-married-for-the-second-time-hardoi-news-knp695835530","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन सजी-धजी रह गई,दुल्हे ने कर ली दूसरी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन सजी-धजी रह गई,दुल्हे ने कर ली दूसरी शादी
विज्ञापन
हरियावां (हरदोई)। थाना क्षेत्र के गांव में मंडप में जाने के लिए दुल्हन साज शृंगार कर रही थी। हाथों में सखियों के साथ मेंहदी लगवा रही थी। इस बीच उसकी होने वाली ससुराल से फोन आया कि दूल्हे ने दूसरी शादी कर ली है।
इसलिए वह लोग अब बरात नहीं ला रहे हैं। यह सुनकर दुल्हन का पिता फूट-फूटकर रोने लगा। वहीं शादी की तैयारियां रुक गईं। पीड़ित ने सीतापुर जनपद के पिसावां थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हरियावां थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी सीतापुर के पिसावां थाने के आरसापुर गांव निवासी शोभित के साथ तय की थी। 14 अप्रैल को तिलक की रस्में हुईं।
विज्ञापन
जिसमें उपहार के तौर पर लड़की के पिता ने बाइक व सोने की चेन दी थी। सोमवार 9 मई को बारात आनी थी। इसकी तैयारियों में परिवार के लोग जुटे थे। टेंट लगने के साथ ही बरातियों के लिए खाने का इंतजाम हो गया था।
घर में मिठाई बन रही थी, सुबह से सजावट भी हो रही थी। दुल्हन भी मंडप में आने के लिए सज-धज रही थी। इसी बीच दोपहर में दूल्हे ने लड़की के पिता को फोन करके बताया कि उसने अपने गांव की एक युवती के साथ कोर्ट मैैरिज कर ली है।
इसलिए वह बरात नहीं ला सकता है। यह सुनकर शादी वाले घर में मातम सा पसर गया। लड़की पक्ष ने पिसावां थाने पहुंचकर तहरीर दी। इधर बारात न आने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।