फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,lock down

दोपहर तक 54 हजार कार्डधारकों को बांटा गया राशन

Wed, 01 Apr 2020 09:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,lock down
हरदोई। लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को राशन के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए शासन के निर्देश पर बुधवार से जिले भर की 1487 ग्रामीण व 145 नगरीय कोटे की दुकानों पर ई-पॉस मशीन के जरिये राशन का वितरण शुरू करा दिया गया। निर्धारित नियमों व मानकों के अनुसार बुधवार को पहले दिन दुकानों पर अधिकतम 60 से 65 लोगों को राशन वितरित किया गया। अंत्योदय कार्डधारकों समेत उन पात्र गृहस्थी के लोगों के लोगों को निशुल्क राशन मुहैया कराया गया, जिनके मुखिया मनरेगा, श्रम विभाग व निकाय के पंजीकृत श्रमिक हैं। इससे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का फार्मूला लागू किया गया। ई-पॉस मशीन का इस्तेमाल सुरक्षित ढंग से हो इसके लिए दुकान पर पहुंचने वाले कार्डधारकों को हाथ सैनिटाइज कराए गए व साबुन से हाथ धुलवाए गए।
विज्ञापन

डीएसओ संजय कुमार पांडे ने बताया कि दोपहर साढ़े तीन बजे तक ग्रामीण क्षेत्र की दुकानों पर कुल 47 हजार से अधिक व नगरीय क्षेत्रों में 7 हजार से अधिक कार्डधारकों को राशन बांटा गया है। इनमें अंत्योदय व पात्र गृहस्थी योजना के कार्डधारक शामिल हैं। डीएसओ ने बताया कि वितरण का समय रात नौ बजे तक निर्धारित किया गया। निर्धारित समय तक वितरण का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed