{"_id":"5e84b9358ebc3e6fd63f4b21","slug":"hardoi-news-lock-down-hardoi-news-knp553271547","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर विधायक ने पांच हजार परिवारों तक पहुंचवाई खाद्य सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर विधायक ने पांच हजार परिवारों तक पहुंचवाई खाद्य सामग्री
विज्ञापन
सदर विधायक नितिन अग्रवाल की ओर से वितरित की गई खाद्य सामग्री दिखातीं महिलाएं।
- फोटो : HARDOI
हरदोई। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते हुए लॉकडाउन के दौरान जनसामान्य का ख्याल रखने की कवायद जनप्रतिनिधि भी तेजी से कर रहे हैं। विधायक निधि से इतर सदर विधानसभा क्षेत्र के पांच हजार परिवारों को खाद्य सामग्री के पैकेट पहुंचाए जाने का कार्य चल रहा है। खाद्य सामग्री के वितरण के दौरान सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए सभी से घरों में रहने की अपील भी की जा रही है।
सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने अपनी विधायक निधि से 10 लाख रुपये मास्क, सैनिटाइजर व अन्य सामग्री खरीदने के लिए पहले ही दे दिए थे। अब उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं की अलग-अलग टोलियां बनाकर सदर विधानसभा क्षेत्र के पांच हजार जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित करने का कार्य शुरू किया है। खाद्य सामग्री के कुछ पैकेट में दाल और चावल जबकि कुछ पैकेट में दाल और आटा वितरित किया जा रहा है। सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने बताया कि कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि मोबाइल से हर परिवार के संपर्क में रहे। सदर विधानसभा क्षेत्र के जिस किसी परिवार में भी खाद्य सामग्री की समस्या का पता चले उसे तत्काल उपलब्ध कराया जाए। वितरण कार्य में टिंकू त्रिवेदी, प्रियम मिश्रा, संजू शर्मा, प्रदीप पाठक, अमित त्रिवेदी, राजीव गुप्ता, सुशील देवल, अंकित अवस्थी आदि को लगाया गया है। इससे इतर कांशीराम कालोनी में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता हबीब लिट्टे ने अलग-अलग परिवारों को खाद्य सामग्री का वितरण किया।
वहीं, सांडी विकास खंड के ग्राम उल्लामऊ निवासी गौरव सिंह के पिता आशीष सिंह ग्राम प्रधान हैं। साथ ही साथ सांडी विकास खंड के प्रधान संघ के अध्यक्ष भी हैं। गौरव का जन्मदिन बुधवार को था। लॉकडाउन और देश की परिस्थितियों के चलते गौरव ने अपने जन्मदिन पर समुदाय रसोई के संचालन के लिए 50 किलो आटा और 50 किलो चावल बुधवार को नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय को सौंप दिए।