फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,List of 144 people captured

हरदोई: लक्ष्मी शुगर मिल कॉलोनी में कब्जा करने वाले 144 लोगों की सूची तैयार, कनेक्शन देने वाले बिजली कर्मियों पर भी होगी कार्रवाई

Mon, 02 May 2022 09:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Mon, 02 May 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,List of 144 people captured
लक्ष्मी शुगर मिल कालोनी - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में शहर की सरकारी लक्ष्मी शुगर मिल कालोनी में 20 वर्ष से कब्जा कर रहने वाले लोगों पर जिला प्रशासन कार्रवाई की तैयारी में है। ये लोग कब्जा नहीं छोड़ेंगे, तो उनसे अब तक का किराया भी वसूला जाएगा। इसके साथ ही इन लोगों को कनेक्शन देने वाले बिजली अफसरों और कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शहर की सरकारी लक्ष्मी शुगर मिल कालोनी के आवासों में कब्जा कर रहे रहे लोगों के खिलाफ जिला प्रशासन बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। जिला प्रशासन ने ऐसे लोगों की सूची तैयार करा ली है। इस सूची में 144 लोगों के नाम शामिल हैं। प्रशासन के निर्देश पर संबंधित विभाग इन सभी लोगों को कब्जा छोड़ने के लिए जल्द ही नोटिस जारी करेगा।
विज्ञापन


तय समय सीमा में जो लोग कब्जा नहीं छोड़ेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम अविनाश कुमार ने बताया कि कालोनी में बने आवासों में जो लोग अवैध तरीके से रह रहे हैं और बिजली कनेक्शन भी ले रखा है। ऐसे में इन लोगों को जिन बिजली कर्मियों ने कनेक्शन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि जिन बिजली कर्मचारियों ने अपने कार्यकाल में इन लोगों को कनेक्शन दिए हैं। उनकी सूची अधीक्षण अभियंता विद्युत से मांगी गई है। सूची मिलते ही संबंधित अफसरों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पात्रों को उपलब्ध कराएंगे आवास
डीएम ने बताया कि शुगर मिल कालोनी में जो लोग अवैध तरीके से रह रहे हैं। उनसे आवासों को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। इस दौरान जो लोग आवास योजना के पात्र होंगे। उन लोगों को कांशीराम कालोनी व अन्य ऐसे ही आवासों में वैधानिक तरीके से शिफ्ट किया जाएगा।

जो लोग स्वयं कब्जा नहीं छोड़ेंगे। उनके खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा। संज्ञान में आया है कि अधिकतर लोग 20 वर्ष से कालोनी के सरकारी आवासों में कब्जा जमाए हैं। ऐसे लोगों से किराया वसूली भी की जाएगी। - अविनाश कुमार डीएम 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed