फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Leakage will be curbed, work will be completed in two months

लीकेज पर लगाम, दो माह में पूरे कराये जाएंगे काम

Tue, 12 Apr 2022 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Leakage will be curbed, work will be completed in two months
फोटो- 30- 12 अप्रैल 2022 को प्रकाशित खबर की पीडीएफ फाइल - फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर में पेयजल समस्या का संज्ञान जल निगम लखनऊ जोन के अफसरों ने लिया है। लखनऊ से आने वाली टीम दो माह में न केवल निर्माण कार्यों को पूरा कराएगी, बल्कि लीकेज पर लगाम लगाएगी।
विज्ञापन

पाइप लाइन की गुणवत्ता की भी जांच होगी। सब कुछ ठीक रहा तो जून तक अमृत योजना के तहत डली गई वाटर लाइनों से घरों को पेयजल आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
बताते चलें कि शहर में अमृत योजना के तहत पिछले वर्ष ही गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति शुरू हो जानी थी लेकिन पेयजल आपूर्ति के लिए शुरू हुई टेस्टिंग में कई स्थानों पर पाइप लीक कर गए।
विज्ञापन

इससे पहले पाइपों को बदलने या फिर उनके जोड़ आदि को दुरुस्त करने का काम शुरू होता, मामले में पाइप की गुणवत्ता को लेकर सवाल शुरू हो गए। कई लोगों ने कमीशन के खेल में पाइप लाइन से लेकर निर्माण कार्यों में मानकों की अनदेखी की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच जिले में जल निगम विभाग के बंटवारे में अलग हुए नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में हरदोई शहर लखनऊ जोन में चला गया। तब से मामले को लेकर सिर्फ बातें और चर्चाएं ही होती रही हैं।
नतीजतन पेयजल की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। इस मामले में पहले 24 मार्च को फिर 12 अप्रैल के अंक में अमर उजाला ने प्रमुखता से खबरें प्रकाशित कीं। जिसके बाद जल निगम लखनऊ जोन के अफसर सक्रिय हो गए हैं।

जल निगम लखनऊ जोन के एक्सईन पीसी श्रीवास्तव ने बताया कि उनका खंड छह माह पूर्व बनाया गया है। जिसमें हरदोई नगरीय क्षेत्र सहित अन्य जिले भी शामिल हैं।
हरदोई शहर की योजना को लेकर कुछ तकनीकी एवं अन्य दिक्कतें रही हैं। दो माह में कार्य पूरा कराने के साथ ही लीकेज पर लगाम लगाई जाएगी।
जून तक पेयजल आपूर्ति शुरू कराने का प्रयास रहेगा। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की वो जांच करेंगे, जहां कहीं कमी मिलेगी संबंधित फर्म से उसे दुरुस्त कराएंगे।

फोटो-31- 24 मार्च 2022 को प्रकाशित खबर की पीडीएफ फाइल

फोटो-31- 24 मार्च 2022 को प्रकाशित खबर की पीडीएफ फाइल- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed