{"_id":"62c2c8f225b715270030e8e3","slug":"hardoi-news-jail-administration-accused-of-murder-hardoi-news-knp7057055100","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदी की मौत में जेल प्रशासन पर हत्या कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदी की मौत में जेल प्रशासन पर हत्या कराने का आरोप
विज्ञापन
मृतक बंदी सलमान। (फाइल फोटो)
- फोटो : HARDOI
हरदोई। जिला कारागार में रविवार शाम गला रेतने से हुई बंदी की मौत के मामले मेें परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक के पिता ने जेल प्रशासन पर ससुरालियों से रुपये लेकर बेटे की हत्या कराने का आरोप लगा कर एसपी से शिकायत की। सोमवार को वीडियोग्राफी के बीच तीन डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम किया।
सांडी के गांव काईमऊ निवासी सलमान (25) 19 सितंबर 2020 से अपनी मां और पिता के साथ दहेज हत्या के मामले में जेल में बंद था। दो माह पहले मां-पिता को जमानत मिल गई।
रविवार को उसका भाई शाहरुख उससे मिलने आया था। इसके कुछ ही घंटे बाद जेल के अंदर शौचालय में सलमान खून से लथपथ पड़ा मिला था। उसका गला धारदार वस्तु से रेेता हुआ था।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। सूचना मिलने पर सोमवार सुबह परिजन मौके पर आ गए। मृतक के पिता नौशाद ने बताया कि उसका छोटा बेटा शाहरुख मिलने आया था।
उसने सलमान के ससुरालियों को जेल के बाहर देखा था। मृतक के पिता ने जेल प्रशासन पर ससुरालियों से रुपये लेकर उसकी हत्या कराने का आरोप लगाया।
परिजनों ने ग्रामीणों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया। जेलर संजय सिंह ने बताया कि कैदी की मौत के मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
वर्जन
जेल में बंदी की गला रेतने से मौत के मामले में आगे की कार्रवाई मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं आती है। - राजेश द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक हरदोई
जेल प्रशासन ने इसकी रिपोर्ट जिला जज समेत अन्य संबंधितों को भेज दी है। रिपोर्ट के आधार पर समिति गठित कर न्यायिक जांच कराई जाएगी। ब्लेड कैसे अंदर पहुंची, क्या परिस्थितियां रहीं। इन बिंदुओं पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अविनाश कुमार, जिला अधिकारी हरदोई

जिला अस्पताल में मौजूद परिजन। संवाद - फोटो : HARDOI