{"_id":"60abd90e8ebc3e7fc91e0c4f","slug":"hardoi-news-investigasion-murder-of-my-son-and-action-should-be-taken-hardoi-news-knp6300613102","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब, मेरे पुत्र की हुई हत्या, जांच कर कार्रवाई हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब, मेरे पुत्र की हुई हत्या, जांच कर कार्रवाई हो
विज्ञापन
हरदोई। कछौना के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी एक पिता ने बेटे की हत्या के बाद अब तक कोई कार्रवाई न होने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने शीघ्र जांच कर कार्रवाई कराए जाने की मांग जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर की है।
मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी जगन्नाथ ने बताया कि 13 मई को उनका पुत्र आकाश तेरवा तिलक में जाने की बात कहकर गया था। रात साढ़े नौ बजे साजिशन उसका धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी गई।
उसके बाएं हाथ के दो टुकड़े कर दिए गए। शव को रेलवे ट्रैक पर सुठेना फाटक के पास फेंक दिया गया। उसने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप भी लगाया है। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को सौंप कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।