{"_id":"629b47e206a74c290d1976c5","slug":"hardoi-news-innocent-one-fell-in-hot-milk-pan-one-died-hardoi-news-knp7004919151","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्म दूध से भरे भगौने में दो मासूम गिरे,बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्म दूध से भरे भगौने में दो मासूम गिरे,बच्ची की मौत
विज्ञापन
hardoi news,Innocent one fell in hot milk pan, one died
- फोटो : HARDOI
मल्लावां। खैरुद्दीनपुर गांव में शनिवार की सुबह गर्म दूध के भगौने में गिरकर दो मासूम गंभीर रूप से झुलस गए। जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं दूसरे को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
ग्राम दयालपुर निवासी सुरेंद्र कुमार खैरुद्दीनपुर गांव में मकान बनाकर रहते हैं। वहीं पर वह पनीर बनाने का कारोबार करता है। शनिवार की दोपहर वह भट्टी पर दूध गर्म कर रहा था। एक भगौने में गर्म दूध बरामदे में रखा था।
इस दौरान उनकी बेटी प्रज्ञा उर्फ गौरी (2), चचेरे भाई राज (1) के साथ खेलते हुए इस भगौने के पास पहुंच गई। दोनों गर्म दूध से भरे भगौने में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
उनके रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे सुरेंद्र ने दोनों को भगौने से बाहर निकाला और शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
परिजन बच्चों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने प्रज्ञा को परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया, जबकि राज की हालत नाजुक होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
परिजनों ने बताया कि प्रज्ञा दो भाइयों में छोटी थी। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोच्युरी में रखवाकर सूचना पुलिस को भेज दी। मल्लावां कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है।

hardoi news,Innocent one fell in hot milk pan, one died- फोटो : HARDOI