फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news, Innocent had died due to head injury

hardoi news, सिर में चोट लगने से मासूम की हुई थी मौत

Wed, 13 Jul 2022 06:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 06:06 PM IST
विज्ञापन
hardoi news, Innocent had died due to head injury
पाली। थाने पर हुई मासूम की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस की लापरवाही उजागर की है। इस रिपोर्ट में हेड इंजरी (सिर में चोट लगने से) से मासूम की मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

परिजनों ने मारपीट की तहरीर दी थी। इसके बाद भी पुलिस ने मासूम का मेडिकल नहीं कराया। अब पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
लाखमपुर निवासी पुष्पा की रंजिश जेठ किशनपाल से चल रही है। छह जुलाई को वह अपनी एक माह की बेटी आशिकी को लेकर पाली जा रही थी।
इस दौरान गांव के बाहर जेठ ने अपनी पत्नी और बेटों के साथ मिलकर उस पर लाठी डंडे से हमला कर मासूम को गोद से छीनकर फेंक दिया था।
हमले में महिला उसका पति रामदेव और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पति ने थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने संतोषजनक कार्रवाई नहीं की थी।
इसके बाद पुष्पा बेटी का इलाज निजी चिकित्सक के पास करा रही थी। मंगलवार को पुलिस ने उसे थाने बुलाया था। वह सुबह नौ बजे देवर के साथ बेटी को लेकर थाने पहुंची।
विज्ञापन

जहां पर 10:30 बजे तक वह न्याय के लिए गिड़गिड़ाती रही, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। इसी बीच बेटी ने थाने पर ही दम तोड़ दिया था। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने उसे फटकार कर भगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला जब बेटी का शव लेकर एसपी ऑफिस पहुंची तब शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेड इंजरी से मासूम की मौत की पुष्टि हुई है। अगर पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया होता तो हो सकता है कि मासूम जिंदा होती।
शाहाबाद सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि किशनपाल उसकी पत्नी कांती, पुत्री रंगोली व पुत्र रिंकू के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस रिंकू और किशनपाल को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है, जल्द ही बचे हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed