फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,infection,candidate dies,due to corona,victory counting

कोरोना संक्रमण से प्रत्याशी का निधन, मतगणना में मिले सर्वाधिक वोट

Tue, 04 May 2021 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
hardoi news,infection,candidate dies,due to corona,victory counting
हरदोई। ग्राम पंचायत बहलोलपुर से प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी मतदान के बाद कोरोना संक्रमण का शिकार हुआ। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

रविवार देर रात मतों की गणना की गई तो मृतक को गांव में सर्वाधिक वोट मिले। आरओ अभिषेक कुमार ने बताया कि यहां का चुनाव निरस्त किया जाएगा।
प्रधान पद के प्रत्याशी रहे ग्राम बहलोलपुर निवासी इकबाल यादव की 15 अप्रैल को मतदान के बाद तबियत बिगड़ गई थी। जांच में वह कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
इलाज के दौरान लगभग नौ दिन पूर्व उनकी मौत हो गई थी। इधर रविवार को बेहंदर ब्लॉक मुख्यालय पर तय समय पर मतगणना शुरू हुई। ग्राम बहलोलपुर के वोट खुले और उनकी गिनती की गई तो दिवंगत इकबाल को सर्वाधिक 597 वोट मिले।

उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रमेश चंद्र को 582 वोट मिले। इकबाल की प्रतिद्वंदी पर 15 वोटों की बढ़त रही। मतगणना पूरी होने व परिणाम सामने आने पर आरओ अभिषेक कुमार ने चुनाव निरस्त किए जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन

बताया इसकी जानकारी व रिपोर्ट उच्चाधिकारियों व चुनाव आयोग भेजी जाएगी। उपचुनाव का कार्यक्रम निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed