{"_id":"609aabb28ebc3efbf07a7903","slug":"hardoi-news-including-five-injured-a-women-bike-accident-hardoi-news-knp627757610","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक की भिड़ंत में, महिला समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइक की भिड़ंत में, महिला समेत पांच घायल
विज्ञापन
हरपालपुर। हरपालपुर-बड़ागांव मार्ग पर चाऊंपुर गांव के पास मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां महिला की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के नगला पीरजाद निवासी विवेक (24) मंगलवार को अपनी मां गीता (45) के साथ सुरजूपुर गांव निवासी मामा की तेरहवीं संस्कार में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहा था।
रास्ते में हरपालपुर-बड़ागांव मार्ग पर चाऊंपुर गांव के पास सामने से आ रही से बाइक से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में विवेक व उसकी मां गीता और दूसरी बाइक पर सवार एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र के गांव कैसरा निवासी तरुण (24), उसका चेचेरा भाई शिवा (30) व फर्रुखाबाद के मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव खेरिया निवाली फूफा ओंकार (50) घायल हो गए।
विज्ञापन
वह तीनों बाइक से चाऊंपुर गांव स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां गीता की हालत ज्यादा गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।