फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Illegal construction demolished from JCB

अवैध निर्माण जेसीबी से गिरवाया

Sun, 19 Jun 2022 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Illegal construction demolished from JCB
फोटो-19- - फोटो : HARDOI
बघौली। थाना क्षेत्र के ग्राम राव बहादुर गांव में रविवार को अवैध निर्माण रुकवाने पहुंची पुलिस से कब्जेदारों का विवाद हो गया। मामले की सूचना पर सीओ और दो थानों की फोर्स गांव पहुंची। इसके बाद निर्माण जेसीबी से गिरवा दिया गया।
विज्ञापन

राव बहादुर गांव निवासी राम बेटी पत्नी रामपाल ने थाने में शिकायती पत्र दिया था। इसमें गांव के कुछ लोगों पर तालाब की जमीन पर एक धार्मिक स्थल का निर्माण कराने की बात कही थी।
विज्ञापन

इस पर थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार फोर्स व लेखपाल को लेकर गांव पहुंचे। उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष बननाखेड़ा अर्जुन सिंह चंदेल, ज्ञानेंद्र सिंह, देवेश सिंह भी पहुंचे और निर्माण रुकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे गांव में तनाव फैल गया. मामले की सूचना थाना कछौना की फोर्स के साथ सीओ परशुराम व नायाब तहसीलदार पीयूष भार्गव, कानूनगो अहिबरन लाल भी मौके पर पहुंच गए।

इसके बाद अवैध निर्माण को जेसीबी से गिरवाया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी आबिद, अफसर और इकबाल को हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब पर पहले से ही दर्जनों लोगों ने मकान बना रखे हैं।
खाली जमीन पर धार्मिक स्थल का निर्माण किया जा रहा था। हाशिम का कहना है बच्चों की शिक्षा के लिए बरामदा का निर्माण कराया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed