फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,humor,agonized,over relif,from change

दली ने दी राहत, पर उमस ने किया बेहाल

Mon, 17 May 2021 10:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,humor,agonized,over relif,from change
हरदोई। छाई बदली ने सोमवार को भले ही तपिश से राहत दी हो पर हवा थमे रहने व बढ़ी उमस ने लोगों को बिलबिलाने पर विवश कर दिया। मौसम वैज्ञानिकों ने आज हल्की बारिश होने के बाद तापमान कम होने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

रविवार को दिन भर रही तपिश से तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया। सोमवार को सुबह से ही बदली छाई रही। दोपहर को बदली और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा। इसके चलते तापमान जरूर दो डिग्री कम हो गया।
विज्ञापन

इससे लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन बदली छाए रहने के बाद उमस ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया। जो देर शाम तक जारी रही। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि बदली ने जरूर थोड़ी राहत पहुंचाई, लेकिन उमस ने सभी को बिलबिलाने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रिकार्ड किया गया। उन्होंने संभावना व्यक्त की कि सोमवार रात से लेकर मंगलवार को दिन में बारिश के पूरे आसार हैं। तापमान कम होगा।

शुक्रवार तक रुक रुककर बारिश देगी राहत
मौसम विभाग की संभावनाएं सही निकलीं तो मंगलवार से लेकर शुक्रवार तक रुक रुककर बारिश होने की संभावनाएं बनी रहेंगी। तापमान में कुछ कमी रहेगी और लोगों को राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि शनिवार से एक बार फिर तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed