{"_id":"612a7c838ebc3e7a144a9ad9","slug":"hardoi-news-hardoi-news-knp648837892","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया जाए भूमि विवादों का निस्तारण: एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया जाए भूमि विवादों का निस्तारण: एसपी
विज्ञापन
फोटो-27- कोतवाली में शिकायत सुनते डीएम अविनाश कुमार व एसपी अजय कुमार। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछौना। डीएम अविनाश कुमार व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने शनिवार को कोतवाली परिसर में थाना समाधान पर फरियादों की समस्याएं सुनीं। डीएम ने कहा कि हर फरियादियों की शिकायतों का गंभीरता से निस्तार कराया जाए।
डीएम अविनाश कुमार ने कहा कि सभी अधिकारी शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें। योजनाओं के बेहतर ढंग से क्रियान्वयन के साथ ही जनसमस्याओं के निस्तारण में रुचि दिखाएं। यहां कुल आठ शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें दो का मौके पर निस्तारण हुआ। इस दौरान एक महदिन गांव निवासी राहुल ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की। वह थाने आया, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसका संज्ञान लेते हुए एसपी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह से कहा कि नगर में मादक पदार्थों की बिक्री व अवैध खनन की जानकारी मिली है। ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस मौके पर कानूनगो राघवेंद्र मिश्रा समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
राजस्व विभाग से शिकायतें सबसे ज्यादा
बेहटा गोकुल संवाद के अनुसार थाना परिसर में समाधान दिवस पर एसपी अजय कुमार ने शिकायतें सुन उनका निस्तारण कराया। यहां दस शिकायतें आईं, जिनमें एक का मौके पर निस्तारण हुआ। अधिकांश शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं। उन्होंने क्षेत्र में कच्ची शराब व जुए आदि पर अभियान चलाने के निर्देश दिए
विज्ञापन
थाने नहीं पहुंचे नोडल अधिकारी
भरावन संवाद के अनुसार शनिवार को अतरौली थाने में आयोजित समाधान दिवस में कुल 41 शिकायतें दर्ज की गईं। जिसमें से 4 का मौके पर निस्तारण किया गया। समाधान दिवस के नोडल अधिकारी बनाए गए बीडीओ भरावन दोपहर तक थाने नहीं पहुंचे। जिसके चलते उनकी अनुपस्थिति में अन्य अधिकारियों ने शिकायतों का निस्तारण किया।
अरवल में 10, हरपालपुर में आईं 7 शिकायतें
हरपालपुर संवाद के अनुसार अरवल थाने में आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम सवायजपुर दीपक वर्मा ने शिकायतें सुन उनका निस्तारण कराया। यहां कुल 10 शिकायतें दर्ज की गईं। वहीं हरपालपुर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला व राजस्व निरीक्षक राजेंद्र त्रिवेदी ने शिकायतें सुनी। यहां कुल 7 शिकायतें दर्ज की गईं। जिसमें एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया।