{"_id":"6117f3078ebc3eba936895fa","slug":"hardoi-news-hardoi-news-knp646258743","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के आश्वासन पर भी नहीं माने भाकियू कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के आश्वासन पर भी नहीं माने भाकियू कार्यकर्ता
फोटो-14-धरनास्थल पर भाकियू अवध के कार्यकर्ताओं से बातचीत करते एसडीएम मितौली दिग्विजय सिंह। संवाद
- फोटो : HARDOI
Link Copied
पिहानी। लखीमपुर और हरदोई जनपद की सीमा पर स्थित गोमती नदी के जतनगंज पुल के निकट चल रहा भाकियू अवध का धरना शनिवार से भूख हड़ताल में बदल गया। शनिवार को बातचीत के जरिए हल निकालने लखीमपुर जनपद के मितौली के उपजिलाधिकारी पहुंचे। किसानों ने दोनों जिलों के डीएम या एडीएम के स्तर से आश्वासन दिलाने की बात कहकर लौटा दिया।
विज्ञापन
भाकियू अवध के कार्यकर्ता विभिन्न मांगों को लेकर जतनगंज पुल के निकट धरना दे रहे हैं। कार्यकर्ताओं की मांग है कि जतनगंज के आस पास के इलाके में मक्खियों का प्रकोप है और छुट्टा मवेशी भी किसानों के लिए मुसीबत का सबब हैं। इसके अलावा पिहानी में निर्माणाधीन कान्हा गोशाला में मानकों का पालन न किए जाने और बिजली की समस्या का निस्तारण किए जाने की मांग भी भाकियू अवध के कार्यकर्ता कर रहे हैं। शनिवार को मितौली के उपजिलाधिकारी दिग्विजय सिंह धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की। इसके बाद भी कोई हल नहीं निकला। रविवार तक मामला न सुलझने पर कार्यकर्ताओं ने जल सत्याग्रह की चेतावनी दी है। इस दौरान भाकियू अवध के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्यामू शुक्ला, शाहाबाद तहसील अध्यक्ष राहुल मिश्रा, मयंक सिंह, रामकुमार, कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।