{"_id":"60c4f93e8ebc3e52306ebe1e","slug":"hardoi-news-hardoi-news-knp6338130165","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर खंती में पलटी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर खंती में पलटी, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। हरदोई सवायजपुर मार्ग पर दुलारपुर मोड़ पर कार पेड़ से टकराकर खंती में पलटने से शाहजहांपुर के एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झौआना गांव के दो युवक भी चोटिल हुए हैं।
लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम झौआना निवासी रंजीत अली के पुत्र का शनिवार को जन्मदिन था। जन्मदिन की दावत में शामिल होने शाहजहांपुर जिले के निगोही निवासी मुनीर (25) और जुम्मनपुरवा सेहरामऊ दक्षिणी निवासी आकाश (20) और फैजान (16) कार से आए थे। शाम को तीनों कार से सवायजपुर जा रहे थे। कार में झौआना गांव के उत्तम (22) और इमरान (18) भी सवार हो गए।
दुलारपुर मोड़ के निकट कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर सड़क किनारे खंती में जा गिरी। इससे कार सवार घायल हो गए। हादसे की सूचना पर रंजीत अली और उसके परिचित मौके पर पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मुनीर को मृत घोषित कर दिया गया। आकाश और फैजान को भर्ती कर लिया गया। उत्तम और इमरान को भी चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मुनीर के परिजनों को दे दी गई है।