फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news

प्रेमिका के परिजनों ने शादी से किया इनकार, तो प्रेमी ने खाया जहर

Sat, 12 Jun 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
hardoi news
शाहाबाद। प्रेमिका के घर शादी का प्रस्ताव लेकर पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने इनकार कर दिया। इससे हताश होकर उसने जहर खा लिया। प्राथमिक विद्यालय के पीछे युवक को बेहोश पड़ा देख ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर उसे सीएचसी शाहाबाद भेजा, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हरदोई शहर के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी युवक का प्रेम प्रसंग शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी सजातीय युवती से चल रहा था। शनिवार को युवक शादी का प्रस्ताव लेकर युवती के घर पहुंच गया। उसने युवती के परिजनों से काफी अनुनय-विनय भी की लेकिन वह शादी के लिए राजी नहीं हुए। इससे हताश होकर युवक ने जहर खा लिया। शाम को गांव के लोगों ने उसे प्राथमिक पाठशाला के पीछे बेहोश पड़ा देख एंबुलेंस को सूचना दी।
विज्ञापन

एंबुलेंस से युवक को सीएचसी शाहाबाद में भर्ती कराया गया। स्थिति में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शाहाबाद कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है, लेकिन अस्पताल प्रशासन की सूचना पर छानबीन शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed