फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news

त्ता के दबाव में पुलिस और प्रशासन कर रहा सुभाष का उत्पीड़न : सपा

Sat, 12 Jun 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
hardoi news
हरदोई। शराब माफिया और गैंग लीडर घोषित सपा नेता सुभाष पाल के साथ पार्टी नेता मजबूती से खड़े हो गए हैं। जिलाध्यक्ष और पूर्व जिलाध्यक्ष ने जिला प्रशासन और पुलिस पर सत्ताधारी दल के दबाव में सुभाष का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। कहा, पंचायत चुनावों में हार से बौखलाई भाजपा शासन, सत्ता के बल पर जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख के पदों पर कब्जा करना चाहती है। जिलाध्यक्ष ने सुभाष के इनकाउंटर की आशंका भी जताई।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू और पूर्व जिलाध्यक्ष पदमराग सिंह यादव पम्मू ने शनिवार को जिला कार्यालय पर पत्रकार वार्ता की। इसमें जिलाध्यक्ष ने कहा कि सुभाष पाल के विधानसभा क्षेत्र बिलग्राम-मल्लावां की सभी जिला पंचायत सदस्य की सीटें भाजपा हार गई है। पार्टी की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव का नेतृत्व सुभाष पाल और पम्मू यादव कर रहे हैं। जिला पंचायत सदस्यों पर दबाव बनाने और सपा प्रत्याशी को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए सुभाष पाल के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। जिला प्रशासन ने सुभाष को जिला बदर करने की तैयारी कर ली है लेकिन ऐसा करने के बाद भी भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव नहीं जीत पाएगी।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष पम्मू यादव ने कहा कि प्रशासन और पुलिस सत्ता के दबाव में उत्पीड़न कर रहे हैं। जब-जब किसी चुनाव में सुभाष की भूमिका अहम होती है, उनका उत्पीड़न शुरू कर दिया जाता है। पप्मू ने प्रशासन के आला अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए। कहा कि सुभाष पर दर्ज मामलों का कोईब्यौरा नहीं दिया जा रहा। ज्यादातर में तो वादी तक को पता नहीं है कि मुकदमा उनकी ओर से दर्ज कराया गया है। पत्रकार वार्ता में जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल, सईद अहमद, जब्बार खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे भी भिजवाया गया धमकी भरा संदेशा : पम्मू
पूर्व जिलाध्यक्ष पम्मू यादव ने दावा किया कि उनके पास भी धमकी भरा संदेशा भेजा गया है। उन्हें बताया गया है कि तुम पर भी शिकंजा कस सकता है। सांडी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेंद्र यादव के विरुद्ध भी सत्ता के दबाव में प्रशासन और पुलिस की ओर से संयुक्त कार्यवाई की तैयारी की बात भी पम्मू ने कही। पम्मू ने कहा कि सपा संघर्ष करने वालों की पार्टी है और ऐसे उत्पीड़न व धमकियों से सपाई घबराते नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed