{"_id":"60c4e9048ebc3e11e549f3a5","slug":"hardoi-news-hardoi-news-knp6337875102","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमस पर पड़ी बारिश की बौछारें, तपिश हुई कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमस पर पड़ी बारिश की बौछारें, तपिश हुई कम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शुक्रवार को दिन भर उमस के बाद शनिवार को ठंडी हवाओं के साथ हुई मानसूनी बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया। मौसम वैज्ञानिक लगातार बारिश की संभावना जता रहे हैं। बारिश होने से तापमान भी दो डिग्री सेल्सियस कम हो गया।
गुरुवार को बारिश के बाद शुक्रवार को दिन भर उमस ने बेहाल कर दिया। शनिवार सुबह बदली छाई लेकिन उमस बरकरार रही। दोपहर को ठंडी हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश का मजा लेने के लिए लोग घरों से बाहर और छतों पर निकल आए। दोपहर बाद धूप निकल आई लेकिन ठंडी हवाएं चलने से गर्मी का एहसास नहीं हुआ।
मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रिकार्ड किया गया। उन्होंने बताया कि बारिश की संभावनाएं लगातार बनी हुई हैं। रविवार व सोमवार को भी बारिश के आसार बने हुए हैं।