फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news, Get the railway hospital started soon: DRM

hardoi news, रेलवे स्टेशन के चिकित्सालय में जल्द इलाज शुरू कराने के निर्देश

Sun, 10 Jul 2022 05:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 05:30 PM IST
विज्ञापन
hardoi news, Get the railway hospital started soon: DRM
फोटो-07- रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर अधिकारियों से पूछताछ करते डीआरएम - फोटो : HARDOI
हरदोई। मंडल रेल प्रबंधक अजय नंदन ने हरदोई रेलवे स्टेशन परिसर का रविवार को निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन के पुराने आरक्षण घर में बने चिकित्सालय के बंद होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

स्टेशन के अधिकारियों को जल्द कक्ष की मरम्मत कराकर डॉक्टरों के सुपुर्द करने के निर्देश दिए। कहा कि रेलवे स्टेशन चिकित्सालय को जल्द चालू कराया जाए।
विशेष ट्रेन से पहुंचे डीआरएम ने स्टेशन पर प्रतीक्षालय, शौचालय, स्टेशन मास्टर कक्ष, आरक्षण काउंटर और परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हरदोई रेलवे स्टेशन पर रुके विकास कार्यों को लेकर स्थानीय रेल अधिकारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन

डीआरएम ने बन रहे फूड प्लाजा, एटीएम मशीन, नए प्रतीक्षालय में पीवीसी के कार्य को शीघ्र पूरा कराकर यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बताया कि मंडल में यात्री सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए वह लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदोई काफी समय बाद आना हुआ है, स्टेशन पर दिखीं समस्याओं पर एक्शन दिखेगा। प्रबंधक ने स्टेशन पर रुके हुए प्रस्तावित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। स्टेशन पर लगभग आधा घंटे रुककर वह काकोरी के लिए रवाना हो गए।
यूआरएमयू ने दिया ज्ञापन
यूआरएमयू शाखा सचिव राजीव गुप्ता ने मंडल रेल प्रबंधक मुरादाबाद अजय नंदन को रेल कर्मियों को हो रही समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ब्रांच लाइन के इलेक्ट्रीफिकेशन होने पर इलेक्ट्रिक सेंटर स्थापित करने की मांग की।

इसके साथ ही रेल कर्मचारियों के जर्जर हो रहे क्वार्टर को लेकर भी समस्या बताई है। प्रबंधक ने रेल कार्मिक को हो रही असुविधाओं को दूर कराने को लेकर शाखा सचिव को आश्वस्त कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed