फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Fine will have to be paid for getting single use plastic

सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने भरना पड़ेगा जुर्माना

Wed, 29 Jun 2022 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Fine will have to be paid for getting single use plastic
फोटो-09- नगर पालिका सभागार में कर्मचारियों को शपथ दिलाते पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्रा - फोटो : HARDOI
हरदोई। सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत तीन जुलाई तक नगर पालिका जन जागरूकता अभियान चलाएगी। इसमें सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण, पुनर्चक्रण और प्लास्टिक पर लगाए गए प्रतिबंध को प्रभावी तरीके से लागू कराया जाएगा।
विज्ञापन

अभियान के तहत बुधवार को नगर पालिका सभागार में चेयरमैन सुखसागर मिश्र ने सभासद, सफाई नायक और अन्य कर्मचारियों को आम जनमानस के सहयोग से नगर को स्वच्छ, सुंदर बनाने और पौधारोपण करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि घर के बाहर कूड़ा न फेंके। सुबह-शाम वार्ड में आने वाले कूड़ा वाहन में सूखा व गीला कचरा अलग-अलग डालें। नाली-नाले बंद न हों इसके लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को भी प्रेरित करें कि खरीदारी करने के लिए बाजार झोला लेकर जाएं। उन्होंने नगर के दुकानदारों से कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

इस दौरान प्रयोग करने वाले दुकानदार पर जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने नगर पालिका परिसर से रोडवेज बस स्टेशन तक सिंगल यूज प्लास्टिक को उठाकर सफाई का संदेश दिया। इसके साथ ही जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed