फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Farmer dies after falling from roof

छत से गिरकर किसान की मौत

Mon, 20 Jun 2022 04:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 04:54 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Farmer dies after falling from roof
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के महेलिया खेड़ा गांव में रविवार रात छत से गिरकर एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां से डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर लखनऊ जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

गांव महेलियाखेड़ा निवासी संजय (42) खेती करता था। रविवार रात वह छत पर सो रहा था। देर रात पेशाब करने के लिए उठा, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

उसकी चीख सुनकर पहुंचे परिजन उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख उसे लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन उसे लखनऊ लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर शव लेकर वापस आए परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। सोमवार की सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed