फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,educated,unemployed,will not wander,11 unite provide employment

नहीं भटकेंगे शहरों में शिक्षित बेरोजगार, 11 इकाइयां गांव में ही देंगीं रोजगार

Thu, 27 May 2021 10:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,educated,unemployed,will not wander,11 unite provide employment
हरदोई। कोरोना काल में ग्रामीण क्षेत्रों के शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार की खातिर अब शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। खादी ग्रामोद्योग गांव में ही उन्हें ऋण दिलवा कर इकाइयां स्थापित कराएगा।इस वित्तीय वर्ष में 55 लाख का निवेश कर 11 इकाइयों को स्थापित कराया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षित बेरोजगारों को उद्योग लगवाकर उन्हें स्वावलंबी बनाया जाता है। ऐसे बेरोजगार जिनकी आयु 18-50 वर्ष के मध्य होती है, वे मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

योजना के तहत उन्हें 10 लाख रुपये तक के उद्योग लगाना अनुमन्य हैं। जिनमें सामान्य जाति के पुरुष लाभार्थियों को उद्योग लागत का 10 प्रतिशत अंशदान व टर्म लोन पर चार प्रतिशत ब्याज उद्यमी द्वारा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेष ब्याज उपादान टर्मलोन पर शासन द्वारा इकाई कार्यरत होने की दशा मे उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य सभी वर्गों एवं सभी वर्ग की महिलाओं को कुल लागत का पांच प्रतिशत स्वयं का अंशदान व पूंजीगत ऋण पर समस्त ब्याज उपादान शासन द्वारा इकाई कार्यरत होने की दशा में बैंक के द्वारा आरटीजीएस के माध्यम से किया जाएगा।
यह दिया गया जिले को लक्ष्य
कोविड-19 महामारी के कारण वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए जनपद में 11 इकाइयों को स्थापित कराकर 55 लाख रुपए का पूंजी निवेश का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी आनंद शुक्ला ने बताया कि पिछले वर्ष भी शासन के द्वारा कोविड को देखते हुए इतना ही लक्ष्य रखा गया था इसमें करीब 200 से 250 को रोजगार दिलाए जाने का भी लक्ष्य है।

कैसे करेंगे आवेदन
ग्रामीण क्षेत्रों के इच्छुक बेरोजगारों को मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग योजना के ई-पोर्टल cmegp.data-center.co.in पर आवेदन कर सकते हैं।
अपना फोटो, शैक्षिक योग्यता, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, ग्राम प्रधान द्वारा सत्यापित कार्यस्थल की प्रमाणित प्रमाण पत्र एवं प्रोजेक्ट रिपोर्ट वेबसाइट पर अपलोड कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला ग्रामोद्योग कार्यालय हरदोई में किसी भी कार्य दिवस मे संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed