{"_id":"607da5e68ebc3e8dac37cc45","slug":"hardoi-news-dusty-wind-people-cry-when-the-heat-dissipated-hardoi-news-knp624323818","type":"story","status":"publish","title_hn":"तपिश ने छकाया तो धूल भरी हवाओं के झोंकों ने रूलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तपिश ने छकाया तो धूल भरी हवाओं के झोंकों ने रूलाया
विज्ञापन
हरदोई। सूरज की तपिश ने सोमवार को भी कम होने का नाम नहीं लिया। दोपहर होते-होते सूरज आग उगलता दिखा तो धूल के साथ चलीं हवाएं सड़क पर गुजर रहे लोगों को झकझोरतीं नजर आईं। मौमस वैज्ञानिकों ने मंगलवार को पारा 40 डिग्री पार होने की संभावना व्यक्त की।
रविवार की भांति ही सोमवार की सुबह भी सुहानी सी रही। ठंडी हवाओं से मौसम बदला बदला सा लगा। सैर पर निकले लोगों को अनुमान लगा कि शायद आज सूरज की तपिश कुछ कम हो। पर ऐसा नहीं हुआ।
सूरज की किरणें धरती पर बिखरते ही नमी जाने कहां चली गई और दोपहर होते होते लोगों को एक बार फिर से गर्मी का एहसास होने लगा। ऊपर से दोपहर बाद चलीं धूल भरी हवाओं ने सड़क पर आ जा रहे लोगों को मुश्किलों में ही डाल दिया।
विज्ञापन
आम जनमानस के साथ साथ पशु पक्षी बेहाल दिखे तो बेजुबान भी छांव में कहीं भटकते दिखे। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रिकार्ड किया गया।
मंगलवार को तापमान के 40 डिग्री पार होने के पूरे आसार हैं। उन्होंने बताया कि मौसम अभी और गर्म होगा और लोगों को गर्मी का अहसास भी कराएगा।