फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,dua,raised hands,durbar-e-khuda,end corona

कोरोना के खात्में को दरबार-ए-खुदा में दुआ को उठे हाथ

Fri, 14 May 2021 09:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,dua,raised hands,durbar-e-khuda,end corona
हरदोई। जिले में ईद पर अमन की सरपरस्ती बरकरार रखने को शुक्रवार को दरबार-ए-खुदा में हाथ उठाकर दुआएं की गईं। कोरोना को लेकर बिलग्राम चुंगी स्थित ईदगाह में भले ही पांच लोगों ने नमाज अदा की हो लेकिन घरों पर नियमानुसार रोजेदारों ने कोरोना की समाप्ति के लिए खुदा से दुआएं कीं।
विज्ञापन

कोरोना एलर्ट को लेकर शहर की ईदगाह में सिर्फ पांच लोगों को ही नमाज पढ़ने की अनुमति थी। ईदगाह में सुबह साढ़े सात बजे व जामा मस्जिद में सुबह साढ़े आठ बजे नमाज पढ़ाई गई।
विज्ञापन

ईदगाह में मुफ्ती आफताब आलम ने नमाज पढ़वाई। नमाज पढ़ने वालों में अंजुम इस्लामिया कमेटी के सदर एडवोकेट मोहम्मद खालिद, फर्रूख राशिद, असन हुसैन इराकी, सरताज अहमद खान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जामा मस्जिद में हाफिज मोहम्मद हमजा ने नमाज पढ़ाई। रोजेदारों को ईद के पर्व की बधाई देते हुए, उन्होंने कहा कि ईद रोजेदारों के लिए अल्लाह का ईनाम है। रमजान के पाक महीने को पूरा करने के बाद अल्लाह ने रोजेदारों को जीत का पैगाम दिया है।
जिसेे ईद की खुशियों के साथ मनाया जाता है। कहा कि इस्लाम में गरीबों के साथ हमदर्दी का पैगाम देने के साथ-साथ जकात और फितरे की व्यवस्थाएं रखीं गयीं हैं, ताकि अमीरों के साथ गरीब भी त्योहार मना सकें। इसके बाद नमाज अदा कराई गई। इस दौरान कोरोना की समाप्ति के लिए व अमन चैन के लिए दुआएं की गईं। इस मौके पर अंजुमन इस्लामियां के सदर खालिद मौजूद रहे।
सुबह से ही सुरक्षा घेरे में रही ईदगाह
हरदोई। ईद के मौके पर कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने के लिए प्रशासनिक सहित पुलिस अधिकारी भी वहां पर एलर्ट रहे। सीओ सिटी विजय राना के नेतृत्व में जहां बिलग्राम चुंगी के आसपास यातायात को डायवर्ट कराया गया वहीं सुरक्षा के दृष्टिगत भी पुलिस एलर्ट रही।

नगर मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव ने बताया कि शहर में पूरी तरह से कोरोना एलर्ट की गाइड लाइन के अनुसार मस्जिदों व ईदगाह में नमाज अदा की गई। बाकी लोगों ने घरों में ही नमाज अदा की।
इस मौके पर चेयरमैन सुख सागर मिश्रा, एएसपी अनिल कुमार यादव, नगर क्षेत्राधिकारी विकास जायसवाल, अधिशासी अधिकारी रविशंकर शुक्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed