फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,die due,Rider,e-rickshaw,tempo collision

टेंपो की टक्कर से ई-रिक्शा सवार युवक की मौत

Wed, 12 May 2021 09:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,die due,Rider,e-rickshaw,tempo collision
सांडी। हरदोई-सांडी मार्ग पर गांव चचरापुर के पास मंगलवार की शाम बेकाबू टेंपो ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद चालक ई-रिक्शा समेत फरार हो गया।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी सदानंद शर्मा (45) मंगलवार की शाम हरदोई से पत्नी संगीता, भाभी व बच्चों के साथ ई-रिक्शा से गांव जा रहा था।
रास्ते में गांव में चचरापुर के पास सामने से आ रहे टेंपो ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ई-रिक्शा पलट गया। इस दुर्घटना में सदानंद समेत सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

ज्यादा चोट लगने से सदानंद बेसुध हो गया। पत्नी संगीता ने हादसे की सूचना गांव के कुलदीप सिंह को दी। जानकारी मिलते ही कुलदीप सिंह व सदानंद के परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सदानंद की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सदानंद खेती बाड़ी करता था। उसके एक बेटी व एक बेटा है। पत्नी, भाभी व बच्चों के साथ पिहानी में साली की शादी में शामिल होने गया था। लौटते समय दुर्घटना में उसकी मौत
हो गई। उधर, एसओ अनिल सक्सेना ने बताया कि पत्नी संगीता की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed