{"_id":"628a7a42fc30c6550f03d7f1","slug":"hardoi-news-deep-freezer-spoiled-for-two-years-dead-bodies-rotting-in-summer-hardoi-news-knp6982814170","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीप फ्रीजर दो वर्ष से खराब,गर्मी में सड़ रहे शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीप फ्रीजर दो वर्ष से खराब,गर्मी में सड़ रहे शव
विज्ञापन
हरदोई। जिले के आधुनिक पोस्टमार्टम हाउस में अज्ञात शवों की दुर्दशा हो रही है। पोस्टमार्टम हाउस में लगे छह डीप फ्रीजर पिछले दो वर्ष से खराब पड़े हैं।
ऐसे में पोस्टमार्टम के लिए रखे जाने वाले अज्ञात शव सड़ रहे हैं। कर्मचारी इसे ठीक कराने के लिए बार-बार अफसरों से कहते हैं लेकिन सिर्फ आश्वासन मिल रहा है।
मुख्यालय से करीब छह किलो मीटर दूर नयागांव में सीएमओ कार्यालय परिसर में आधुनिक पोस्टमार्टम हाउस संचालित है। यहां रोजाना एक-दो अज्ञात शव पोस्टमार्टम के लिए आते हैं।
जिन्हें 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखा जाता है। यहां वर्ष 2020 में छह डीप फ्रीजर लगे थे। इनमें अज्ञात शवों को रखा जाता था। आलम यह है कि यहां लगे फ्रीजरों में चार एक साल से खराब हैं।
विज्ञापन
जबकि दो कुछ दिन पहले खराब हो गए। फार्मासिस्ट पंकज सचान ने बताया कि डीप फ्रीजर ठीक कराने के लिए पत्र भेजे जा रहे हैं लेकिन अभी तक फ्रीजर दुरुस्त नहीं हो सके हैं।
बताया कि अभी कभार नदी या तालाब में डूबे शव आ जाते हैं। जिन्हें डीप फ्रीजर कक्ष में जमीन पर रखना पड़ता है। भीषण गर्मी में पोस्टमार्टम कक्ष के अंदर बदबू फैलने से बैठना मुश्किल हो रहा है।
सीएमओ डॉ.ओपी तिवारी ने बताया कि डीप फ्रीजर खराब होने की जानकारी मिली है। बताया कि रिपेयरिंग के लिए संबंधी कंपनी को पत्र भेजा जा चुका है। संभवता जल्द ही डीप फ्रीजर ठीक हो जाएंगे।