{"_id":"626d2dec7dbf5d67d1531a9e","slug":"hardoi-news-d-pharma-student-was-murdered-in-love-affair-with-maternal-uncle-hardoi-news-knp6940805170","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति व भाई से मामी ने कराई थी डी फार्मा के छात्र की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति व भाई से मामी ने कराई थी डी फार्मा के छात्र की हत्या
विज्ञापन
hardoi news,D Pharma student was murdered in love affair with maternal uncle
- फोटो : HARDOI
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र मेें 27 अप्रैल को गन्ने के खेत में मिले डी फार्मा के छात्र की हत्या का शनिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। छात्र की हत्या उसकी मामी से प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी।
पुलिस ने हत्यारोपी मामी, उसके पति और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि मामी ने फोन करके छात्र को बुलाया और अपने पति ने भाई के साथ मिलकर सिर पर डंडे से वार कर हत्या कर दी थी। एसपी राजेश द्विवेदी ने पुलिस लाइन सभागार में हत्या कर खुलासा कर आरोपियों को जेल भेज दिया।
एसपी ने बताया कि टड़ियावां थाना क्षेत्र के उनौती गांव निवासी सुमित पाल (24) डी फार्मा का छात्र था। 27 अप्रैल की सुबह गांव के निकट शिव कुमार के गन्ने के खेत में उसका शव पड़ा मिला था।
विज्ञापन
मृतक के पिता रामचंद्र ने देहात कोतवाली क्षेत्र के बरैयापुरवा निवासी नैंसी पाल व अन्य परिजनों पर अज्ञात के साथ मिलकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
घटना से जुड़े तमाम पहलुओं पर पुलिस ने गहनता से जांच की। शनिवार सुबह पुलिस ने शहर कोतवाली के हरीपुरवा गांव के पास से नैंसी के पति पंकज को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पंकज ने जुर्म कबूल किया।
आरोपी ने बताया कि सुमित उसका मौसेरा भांजा था। सुमित का उसके घर आना-जाना था। इस दौरान सुमित का उसकी पत्नी से प्रेम-प्रसंग हो गया।
दोनों के संबंधों की जानकारी उसे हुई, तो उसने पत्नी को विश्वास दिलाकर अपने साले ज्ञानेंद्र व चचेरे साले सतेंद्र, प्रदीप, चचेरे ससुर बटेश्वर के साथ मिल कर सुमित की हत्या की साजिश रची।
उसने पत्नी नैंसी से कहकर 26 अप्रैल को सुुमित को गांव के बाहर खेतों पर बुलवाया। सुमित जब मिलने आया, तो उसे दबोचकर सिर पर डंडे से वार करके उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने हत्यारोपी पंकज के साथ नैंसी व उसके भाई ज्ञानेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही से हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया। एसपी ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।