फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news, cyclist shuttering artisan died in road accident

hardoi news, वाहन की टक्कर से साइकिल सवार शटरिंग कारीगर की मौत

Sun, 10 Jul 2022 06:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
hardoi news, cyclist shuttering artisan died in road accident
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-सीतापुर मार्ग पर रविवार शाम साइकिल सवार शटरिंग कारीगर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव बरगदिया निवासी रोहित (25) दिल्ली में रहकर शटरिंग लगाने का काम करता था। तीन माह पहले वह गांव आया था। रविवार शाम वह साइकिल से प्रतापनगर चौराहे आ रहा था।
विज्ञापन

हरदोई-सीतापुर मार्ग पर गांव से कुछ दूरी पर पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल मेें टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना देकर उसे कोथावां सीएचसी भिजवाया। इस बीच जानकारी होने पर परिजन सीएचसी पहुंच गए। सीएचसी में डॉक्टर ने हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में बेटे की मौत से मां सुमनलता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अस्पताल प्रशासन ने शव को अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed