फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,counting centers,the candidates,who slept,dream of victory

जीत का सपना लेकर सोए प्रत्याशी, जागता रहा मतगणना केंद्र

Tue, 04 May 2021 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
hardoi news,counting centers,the candidates,who slept,dream of victory
पिहानी। पंचायत चुनाव को लेकर मतगणना केंद्र पर दिन में ही नहीं बल्कि रात में भी हलचल दिखाई दी। अपनी बारी का इंतजार करते-करते प्रत्याशी व अभिकर्ता भले ही टेंट के नीचे जीत का सपना देखते देखते सो गए पर मतगणना केंद्र नहीं सोया। वोटों की गिनती लगातार जारी रही तो आला अधिकारी भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे....
विज्ञापन

आईटीआई में बनाए गए मतगणना केंद्र में प्रत्याशियों व समर्थकों के लिए जहां टेंट बनाया गया था। वहीं अपना नंबर आने का इंतजार करते हुए प्रत्याशी व उनके अभिकर्ता उसी टेंट के नीचे सो गए। जबकि महिला प्रत्याशियों ने जाग कर ही रात गुजारी।
विज्ञापन

मतगणना कर्मियों ने कुर्सियों पर सोकर ही रात गुजारी। आयोग ने स्पष्ट तौर पर निर्देश दिए थे कि पहली शिफ्ट में मतगणना करने वाले कार्मिकों को रात में केंद्र पर ही रोका जाए ताकि तीसरी शिफ्ट की मतगणना की यदि जरूरत पड़े तो उन्हें मतगणना कार्मिक न खोजने पड़े। इसे लेकर मतगणना कार्मिक इधर उधर ही रात बिताते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिहानी/टोडरपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने एसपी अनुराग वत्स के साथ नवीन गल्ला मंडी शाहाबाद, पिहानी की आईटीआई पिहानी व हरियावां की एसएस डिग्री कॉलेज मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।

पिहानी में लेट लतीफी देख डीएम भड़कते भी नजर आए। उन्होंने मतगणना टेबलों पर जाकर मतगणना कार्मिकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्वयं को कोरोना संक्रमण से बचाव करते हुए समय से मतगणना निपटाएं। निरीक्षण में एसपी ने अधिकारियों एवं कर्मिकों को निर्देश दिये कि मतगणना स्थल के आस-पास लोगों की भीड़ जमा न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed