{"_id":"5e84b8748ebc3e6fa25755d2","slug":"hardoi-news-corona-hardoi-news-knp553271465","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 11 लोगों के खिलाफ कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 11 लोगों के खिलाफ कार्रवाई
विज्ञापन
संडीला/मल्लावां। लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए प्रशासन लगातार सख्ती कर रहा है। इससे इतर अब भी कुछ लोग इसको लेकर गंभीर नहीं हैं। लोग अनावश्यक रूप से घरों से निकल कर सड़क पर घूम रहे हैं। संडीला व मल्लावां पुलिस ने अनावश्यक रूप से घर के बाहर घूम रहे 11 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
संडीला प्रतिनिधि के अनुसार, मंगलवार को मुखबिर से ग्राम मुसेला में बाजार लगाए जाने की सूचना मिलने के बाद संडीला पुलिस ने कार्रवाई की। मौके पर सिरदार व जसवंत निवासी ग्राम भरीगहना, शहीद व दीपू निवासी ग्राम मुन्नू खेड़ा बाजार में अपनी दुकानें लगाए मिले, जिसमें लोगों की भीड़ मिली। कोतवाल विजय कुमार सिंह के मुताबिक चारों आरोपियों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मल्लावां प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि लाला बाजार में कुछ लोग अनावश्यक रूप से जमावड़ा लगाए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर छापा डाला। पुलिस ने लाला बाजार निवासी सुधीर पुत्र संतोष, उसके भाई संदीप, सरवन पुत्र मुन्नालाल, राकेश पुत्र महादेव, रामबिलास पुत्र रामदयाल, व दिलशाद पुत्र इस्लाम को पकड़ लिया। वहीं पुलिस ने गंज जलालाबाद में अनावश्यक रूप से घूम रहे रघुवीर पुत्र घुरई को भी हिरासत में लिया। कोतवाल कमलेश कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए सात लोगों के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की गई है।