फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,corona

25 जमातियों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर, सात आइसोलेशन में

Wed, 01 Apr 2020 09:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,corona
हरदोई के संडीला में मदरसे से बाहर निकलते जमाती। - फोटो : HARDOI
संडीला/पिहानी। दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात में शामिल हुए लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने मंगलवार देर शाम से पूरे जनपद में जमातियों की जानकारी जुटाना शुरू की। मेरठ से लौटकर पिहानी कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों और मोहल्लों में रह रहे 13 जमातियों के अलावा टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक जमाती को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद क्वारंटीन किया गया है। इसी तरह संडीला में एक मदरसे में 11 जमाती मिलने पर इन सभी के साथ ही मदरसा संचालक को भी क्वारंटीन आश्रय स्थल में रखा गया है। पिहानी में मिले जमातियों में से छह को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है और इन सबके नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। टड़ियावां के एक व्यक्ति को भी आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला कोट, भाटनटोला, खुरमुली, नागर और लोहानी के अलावा ग्राम महोलिया, आलमपुर, राभा से जमात में शामिल होने गए कुल 13 लोगों की प्राथमिक जांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव ने अपनी टीम के साथ की। इसके बाद इन सभी को क्वारंटीन आश्रय स्थल में भेज दिया गया। बाद में वहां से छह लोगों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। इन सभी के नमूने भी जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कालेज भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी निवासी एक युवक के जमात से लौटने की जानकारी पर उसे भी आइसोलेट कर नमूना जांच के लिए भेजा जा रहा है। उधर दूसरी ओर संडीला कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला मंडई स्थित मदरसा जामियां हफ्सा तजबिदुल कुरना में जमातियों की मौजूदगी पर पुलिस विभाग की टीम ने उपजिलाधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी में मदरसे की जांच की। इस दौरान 11 जमाती यहां मौजूद मिले। पूछताछ में इन सबने संडीला आने की तारीख और समय अलग-अलग बताया। फौरी तौर पर पुलिस ने इन सभी को हरदोई-लखनऊ मार्ग पर एक स्कूल में बनाए गए क्वारंटीन आश्रय स्थल भेज दिया। वहीं पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. शरद वैश्य ने अपनी टीम के साथ इन सभी की प्राथमिक जांच की। डॉ. शरद वैश्य ने बताया कि सभी स्वस्थ हैं, तीन लोगों को हल्की खांसी है। इन सभी का स्वास्थ्य परीक्षण हर रोज किया जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह जमाती कहां-कहां से आए हैं। इन सभी का कॉल डिटेल और लोकेशन निकलवाई जा रही है, इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed